सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   D.El.Ed. Examination Held in Three Shifts on the Final Day

Sultanpur News: अंतिम दिन तीन पालियों में हुई डीएलएड परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. Examination Held in Three Shifts on the Final Day
विज्ञापन
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की देखरेख में तीन दिन चलने वाली डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर के अभ्यर्थियों की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। तीसरे और अंतिम दिन तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। शहर में बनाए गए चारों परीक्षा केंद्रों में कड़ी निगरानी रही। जिला प्रशासन के साथ ही डायट की टीमें तैनात की गईं।
Trending Videos

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गश्स था, जहां प्रथम दिवस दो पालियों और द्वितीय दिवस तीन पालियों में परीक्षा हुई थी। पहली पाली में पंजीकृत 949 अभ्यर्थियों में से 945 उपस्थित व चार अनुपस्थित, दूसरी पाली में 958 में से 954 उपस्थित व चार अनुपस्थित और तीसरी पाली में 946 में से 944 उपस्थित व दो अनुपस्थित रहे। डायट के परीक्षा प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी समाप्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed