सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   child death fir report

Sultanpur News: बालक की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
child death fir report
विज्ञापन
धम्मौर। रामापुर हाजीपट्टी गांव में 11 वर्षीय विवेक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार सुबह डॉग स्क्वाॅयड की टीम ने गांव का दौरा कर आसपास के खेतों और रास्तों का निरीक्षण किया।
Trending Videos

बीते शुक्रवार की शाम गांव के अरुण कुमार का पुत्र विवेक घर के सामने स्थित छप्पर की बल्ली से लटका मिला था। घर वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। परिजन शुरू से इसे हत्या का मामला बता रहे थे। परिजनों का आरोप है कि किसी ने विवेक की हत्या कर उसे छप्पर से लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही थी। रविवार सुबह डॉग स्क्वाॅयड टीम गांव पहुंची और आसपास के खेतों और रास्तों की जांच की। पुलिस ने शनिवार दोपहर इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि बालक के बाबा राम अभिलाष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed