{"_id":"6969390dbbeaad082903ff14","slug":"court-reply-salary-from-cmo-on-petition-filed-against-principal-of-medical-college-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-148222-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खामी हुई दूर, 24 घंटे बाद डोला चीनी मिल का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खामी हुई दूर, 24 घंटे बाद डोला चीनी मिल का पहिया
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकागंज। किसान सहकारी चीनी मिल में ठप हुई पेराई बुधवार रात 24 घंटे बाद चालू हो गई। गन्ने की पेराई शुरू होने से चीनी मिल कर्मियों के साथ ही गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात 11 बजे चीनी मिल की रिवर्स बैगास कॅरिअर (आरबीसी) का शाफ्ट टूटने से पेराई बंद हो गई थी। पेराई ठप होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिल के इंजीनियरों की ओर से लगातार मरम्मत कार्य किए जाने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे मिल का संचालन दोबारा शुरू हो सका। इस दौरान लगभग 24 घंटे तक मिल बंद रही। परिसर में करीब 103 गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का डंप लगा रहा। मिल प्रबंधक रामेश्वर यादव ने बताया कि चीनी मिल के यंत्र काफी जर्जर हो चुके हैं। फिलहाल मरम्मत के बाद मिल का संचालन शुरू हो गया है।
Trending Videos