{"_id":"69bc378e19aba3f93c067dfb","slug":"cousin-rapes-girl-condition-critical-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152409-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चचेरे भाई ने किया बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चचेरे भाई ने किया बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। एक गांव में बुधवार दोपहर नौ वर्षीय बालिका से उसके 15 वर्षीय चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को अखंडनगर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। पीड़िता को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
पीड़िता के पिता के आरोप के मुताबिक उनकी पुत्री को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनका भतीजा बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया। आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। गंभीर हालत में किसी तरह से घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।
इसके बाद परिजन उसे लेकर अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। बेलवाई चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे बृहस्पतिवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos