{"_id":"69bc3d421eb8e31108018e37","slug":"pakadi-power-substation-remained-closed-for-six-hours-consumers-of-50-villages-were-troubled-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-152363-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह घंटे बंद रहा पकड़ी बिजली उपकेंद्र, 50 गांवों के उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह घंटे बंद रहा पकड़ी बिजली उपकेंद्र, 50 गांवों के उपभोक्ता रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर। पकड़ी विद्युत उपकेंद्र बृहस्पतिवार को दो चारणों में छह घंटे बंद रहा। इस दैरान छह घंटे की बिजली कटौती से 50 गांवों की बिजली गुल रही। नवरात्र के पूजन की तैयारी में जुटे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
नवरात्र पर्व में अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। पकड़ी उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति भोर में 5.30 से 8.35 बजे सुबह तक ठप रही। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली फिर गुल हो गई। कटौती से उतुरी, बालमपुर व भाईं फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। मोहद्दीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसकी वजह से बुधवार को दो घंटे बिजली की दिक्कत उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी।
अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर से निर्धारित रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है।
Trending Videos