{"_id":"695c1a27a8d901e0a808767f","slug":"criminal-accused-of-gang-rape-of-a-student-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh-killed-in-encounter-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147555-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर राणानगर के पास सोमवार तड़के लखीमपुर खीरी जिले के फरधान में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी खीरी, गौरिया निवासी तालिब (26) को लंभुआ व लखीमपुर पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि उसका साथी बाइक से भागने में कामयाब रहा। तालिब पर लखीमपुर खीरी जिले के विभिन्न थानों में पॉक्सो सहित 17 संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के सुल्तानपुर पहुंची लखीमपुर पुलिस से पता चला कि लखीमपुर के फरधान इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी एक लाख का इनामिया तालिब अपने एक एक साथी सहित हाईवे के रास्ते से वाराणसी जाने वाला है। यह जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुई लंभुआ पुलिस के साथ लखीमपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से सुबह करीब 05.30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर राणानगर के पास घेराबंदी की।
इस दौरान लखनऊ की ओर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो पीछे बैठे युवक ने बाइक से उतरकर पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसी बीच उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। घायल युवक की शिनाख्त तालिब के रूप में हुई। उसे दो गोलियां लगीं। एक गोली उसके सीने व दूसरी गोली पेट के पास लगी। पुलिस उसे लेकर लंभुआ सीएचसी पहुंची, जहां से उसे चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भागे आरोपी के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भागे आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए लखीमपुर खीरी पुलिस से समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है, मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई है।
Trending Videos