फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cyber fraud sultanpur female

Sultanpur News: साइबर ठगी की शिकार युवती को मिले 35 हजार रुपये

Wed, 29 Jul 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud sultanpur female
सुल्तानपुर। कादीपुर के राजेंद्र नगर की युवती के खाते से साइबर जालसाजों ने 38,680 रुपये उड़ा दिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता के खाते में 35 हजार रुपये वापस करा दिए गए।
विज्ञापन

कादीपुर के राजेंद्र नगर निवासी सौम्या बरनवाल ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक 16 जून को चिकित्सक का नंबर उपलब्ध कराने के बहाने उनके पास एक फर्जी लिंक भेजा गया था। उनके खाते से 38,680 रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की।
विज्ञापन

साइबर थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने जालसाज के बैंक खाते तत्काल फ्रीज कराए और संबंधित बैंक से लगातार समन्वय किया। पीड़िता के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, बैंक खाते, एटीएम, डेबिट कार्ड या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed