सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Drainage systems choked due to light rain

Sultanpur News: हल्की बारिश में जलनिकासी की व्यवस्थाएं हुईं चोक

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Drainage systems choked due to light rain
 शहर में बहादुरपुर मोड़ के पास दुकानों के सामने जमा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मानसून के पहले हो रही बारिश ने शहर की तैयारियों की पोल खोल दी है। सोमवार की तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह हुई हल्की फुहार ने जलभराव की समस्या और बढ़ा दी। एक दिन पहले जमा पानी की निकासी नहीं हो सकी, ऊपर से अगली बारिश ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी।
Trending Videos


अमहट सब्जी मंडी में हालात ज्यादा खराब दिखे। मंगलवार को भी फुहार पड़ते ही कीचड़ व गंदगी बढ़ गई। व्यापारियों और किसानों को फिसलन और बदबू के बीच काम करना पड़ा। ठठेरी बाजार, दरियापुर, कृष्णा नगर, मेजरगंज-लखनऊ नाका, शास्त्रीनगर और विवेकनगर जैसे इलाकों में सड़क किनारे पानी जमा होने से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या नई नहीं है। एक दिन की तेज बारिश के बाद पानी नहीं निकलता, तो अगली हल्की बारिश भी मुश्किलें बढ़ा देती है। गोराबारिक स्थित जेल मोड़ के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान बनी नाली को मिट्टी से पाट देने से पानी की निकासी बाधित हो गई है।

आगे भी बारिश के आसार : मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 10.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed