सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Entered the bedroom and beat up the junior engineer

Sultanpur News: बेडरूम में घुसकर अवर अभियंता से की मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Entered the bedroom and beat up the junior engineer
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत के अवर अभियंता सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक बुधवार शाम फर्जी बिल के भुगतान का दबाव बनाने का विरोध करने पर उनके ही आवास के बेडरूम में घुसकर मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दी गई। अभियंता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने राहुल सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि जिला पंचायत परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे राहुल सिंह और एक अन्य युवक अचानक उनके घर में घुस आए। दोनों सीधे बेडरूम पहुंचे और जबरन फर्जी बिल का भुगतान कराने का दबाव बनाने लगे। अभियंता के अनुसार आरोपी राहुल सिंह, जिला पंचायत के पूर्व ठेकेदार हरिप्रसाद सिंह का पुत्र है, जबकि दूसरा आरोपी उनका पौत्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने फर्जी बिलों के भुगतान से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने मारपीट की। अभियंता ने तत्काल कोतवाली नगर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अभियंता की तहरीर के आधार पर राहुल सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed