{"_id":"69fb8a7453d82dc9fd0a8952","slug":"farmers-body-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155659-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला किसान का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चांदा। गलहिता निवासी किसान बृजलाल (50) का शव बुधवार सुबह गांव स्थित एक आम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता मिला। उनका शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार बृजलाल मंगलवार शाम घर से निकले थे।
गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। परिजनों को लगा कि बृजलाल उसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात भर घर नहीं लौटे। बुधवार भोर उनका शव मिलने के बारे में घरवालों को पता चला। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। घर पर उनकी पत्नी प्रेमा देवी, पुत्र राजेंद्र (20), शुभम (18) व विपिन हैं। उनका बड़ा पुत्र अभिषेक यादव (22) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। राजेंद्र, शुभम और विपिन पढ़ाई कर रहे हैं। चांदा थाने के उपनिरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
Trending Videos