{"_id":"6965394079dc78a48c0c392a","slug":"fault-in-high-tension-line-caused-power-outage-in-32-villages-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148015-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से 32 गांवों की गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से 32 गांवों की गुल रही बिजली
विज्ञापन
भदैंया के पाल्हनपुर गांव के पास टूटी बिजली लाइन।
- फोटो : भदैंया के पाल्हनपुर गांव के पास टूटी बिजली लाइन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बिजली व्यवस्था की लचर स्थिति एक बार फिर सामने आई, जब हाईटेंशन लाइन में आई तकनीकी खामियों के चलते 32 गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर बाधित रही। पानी और मोबाइल चार्जिंग की समस्या के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को काफी मशक्कत के बाद खामी दूरकर आपूर्ति बहाल की गई।
पकड़ी विद्युत उपकेंद्र के बालमपुर फीडर की एचटी लाइन रविवार रात करीब 1:35 बजे अचानक फेल हो गई। रात में फॉल्ट दुरुस्त न होने से सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उगईपुर, बीसापुर, सेमरी पुरुषोत्तमपुर, ऊंचहरा, मझिलेगांव, पाठक का पुरवा, प्रतापगंज और बिसानी समेत लगभग 20 गांव प्रभावित रहे। बिजली न होने से ग्रामीणों की पानी की टंकियां खाली रहीं और बच्चों व बुजुर्गों को अंधेरे में कठिनाई झेलनी पड़ी। अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि एचटी लाइन की मरम्मत के बाद सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई।
तार टूटा, 12 गांवों में 15 घंटे तक ठप रही आपूर्ति
भदैंया। दरियापुर उपकेंद्र के ग्रामीण फीडर की एचटी लाइन पाल्हनपुर गांव के पास रविवार रात टूटकर नीचे गिर गया। इसके चलते पाल्हनपुर, गौरा, मुरारपुर, विकवाजितपुर, अग्रेसर और गुपसाड समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक ठप रही। रात से दोपहर तक बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ा। ग्रामीण अनुराग, विजय बहादुर, निशांत, राकेश और राजेश कुमार ने बताया कि सूचना देने के बावजूद सुबह तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। एसडीओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर में लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
Trending Videos