सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fighter jets will roar over the Arvalikiri Karvat airstrip.

Sultanpur News: अरवलकीरी करवत की हवाईपट्टी पर गरजेंगे लड़ाकू विमान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fighter jets will roar over the Arvalikiri Karvat airstrip.
जयसिंहपुर के अरवलकीरी करवत में बनी हवाईपट्टी की सफाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जयसिंहपुर तहसील के अरवलकीरी करवत की हवाईपट्टी पर 22 या 23 अप्रैल को वायुसेना के लड़ाकू विमान फिर गरजेंगे। हवाईपट्टी को परखने के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान रिहर्सल करेंगे। इसके लिए वायुसेना मुख्यालय मध्य कमान प्रयागराज के वायु रक्षा कमांडर ने यूपीडा को पत्र जारी कर दिया है।
Trending Videos

रिहर्सल के दौरान हवाईपट्टी सुरक्षा घेरे में रहेगी। यूपीडा के अधिकारियों की ओर से लड़ाकू विमानों के हवाईपट्टी पर उतरने और कुछ के छूते हुए निकल जाने की संभावना जताई गई है। वायुसेना का पत्र मिलने के बाद यूपीडा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिहर्सल से पहले वायुसेना के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाकू विमानों के रिहर्सल से एक बार फिर लोगों को वायुसेना की ताकत का नजारा देखने को मिलेगा। यूपीडा के सहायक अभियंता प्रभात सिंह ने बताया कि 22 व 23 अप्रैल को हवाईपट्टी पर लड़ाकू विमानों का रिहर्सल संबंधी पत्र मिला है। अभी वायुसेना ने इसे अंतिम रूप नहीं दिया है।
20219 में पहली बार दिखा था लड़ाकू विमानों का नजारा
जयसिंहपुर तहसील के अरवलकीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी हवाईपट्टी का उद्घाटन वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पहुंचकर किया था। उस समय वायुसेना ने लड़ाकू विमानों का रिहर्सल किया था। हवाई पट्टी पर जगुआर, हरक्यूलिस, मिग, राफेल सहित कई लड़ाकू विमानों ने रिहर्सल किया था। इसके बाद दो बार वायुसेना ने रिहर्सल करके हवाईपट्टी को परख चुकी है। हवाईपट्टी पर रिहर्सल से पहली बार जिले के लोगों ने लड़ाकू विमानों के करतबों का नजारा देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed