सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Names of 2.10 lakh people removed; 1.06 lakh new voters added to the list

Sultanpur News: 2.10 लाख के नाम कटे, 1.06 लाख नए मतदाता सूची में जुड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Names of 2.10 lakh people removed; 1.06 lakh new voters added to the list
मोतिगरपुर में मतदाता सूची देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। अंतिम निर्वाचक नामावली में पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 16,33,309 मतदाता बनाए गए हैं, जबकि जिले के हिस्से में आने वाले अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के आंशिक हिस्से को मिलाकर 16,79,178 मतदाता बनाए गए हैं।
Trending Videos


निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सभी 2222 बूथों पर करा दिया है। बूथों पर बीएलओ ने लोगों को अंतिम सूची का अवलोकन कराया। जारी सूची में जगदीशपुर आंशिक विधानसभा को मिलाकर 9,03,173 पुरुष, 7,75,970 महिला व 35 थर्ड जेंडर वोटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन शुक्रवार को सभी 2222 बूथों पर कर दिया गया। अंतिम सूची प्रकाशित होने पर 2,10,480 मतदाता घट गए है। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि अंतिम सूची का प्रकाशन सभी बूथों पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed