सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Handball players are making waves from the district level all the way to the national stage

Sultanpur News: हैंडबॉल के खिलाड़ी जिले से नेशनल तक बजा रहे डंका

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Handball players are making waves from the district level all the way to the national stage
 पंत स्टेडियम में हैंडबॉल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले का पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम सिर्फ अभ्यास का मैदान नहीं, बल्कि यह उभरते चैंपियनों की पाठशाला बन चुकी है। यहां पर हैंडबॉल खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीख रहे हैं और प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान दर्ज करा रहे हैं। खास बात यह है कि इस खेल में बालकों के साथ-साथ बालिकाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और उपलब्धियों का नया इतिहास लिख रही हैं।
Trending Videos

जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर के मुताबिक, वर्ष 2025 जिले के लिए उपलब्धियों भरा रहा। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले सुमित गौड़ ने 37 वीं फेडरेशन कप (लखनऊ) में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सीनियर नेशनल (कोलकाता) में भी खिलाड़ियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्वेता दुबे ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम में हिस्सा लिया जबकि दिव्यांशी ने राजस्थान में हुए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साक्षी गौतम ने सीनियर स्टेट में जिले का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तर पर खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। विजय नारायण सेन, विनय गौड़, कमलेश दुबे, कान्हा धुरिया और गुरु हर्ष नारायण सेन ने स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं प्रणव मिश्रा, वेद जायसवाल और सार्थक सिंह सब जूनियर स्टेट तक पहुंचे।

बढ़ रहा खेल के प्रति रुझान
कोच प्रवीण मिश्रा बताते हैं कि अभी 15 से 20 खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। हर दिन नए खिलाड़ियों का रुझान बढ़ रहा है। रोज पांच से सात बच्चे रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं।

ऐसे बन रहे ‘ग्राउंड से चैंपियन’
-सुबह-शाम दो सत्रों में नियमित प्रशिक्षण
-फिटनेस, स्पीड और टीमवर्क पर खास फोकस
-अनुभवी कोच की निगरानी में तकनीकी अभ्यास
-जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर भागीदारी
-नए खिलाड़ियों के लिए आसान पंजीयन, बढ़ता रुझान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed