सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR lodged against trailer driver

Sultanpur News: ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 27 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against trailer driver
विज्ञापन
भदैंया। प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर, शिवपुर खुर्द निवासी संतोष कुमार के मुताबिक गत 20 जनवरी दोपहर करीब 1:30 बजे उनका पुत्र प्रशांत अपने चचेरे भाई शशांक बौद्ध के साथ गनपत सहाय महाविद्यालय से परीक्षा देकर बाइक से घर जाने के लिए निकला। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पकड़ी गांव के पास दुर्गा मंदिर के सामने सड़क की पटरी के किनारे खड़े होकर अपने गांव के अपने दोस्त राजकमल के साथ वह बातचीत कर रहा था।
Trending Videos

आरोप है कि उसी समय प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर जा रहे ट्रेलर चालक ने गलत दिशा में प्रशांत, शशांक बौद्ध व राजकमल को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में प्रशांत की मौत हो गई थी। उनके भतीजे शशांक बौद्ध का इलाज आनंद हॉस्पिटल प्रयागराज में चल रहा है। वहीं राजकमल की गीता हस्पिटल प्रयागराज में इलाज दौरान दिनांक 21 जनवरी को मृत्यु हो गई थी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि संतोष कुमार की तहरीर पर ट्रेलर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed