{"_id":"6a45591b476626c0b40defe8","slug":"five-accused-in-azad-murder-case-arrested-and-jailed-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159623-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आजाद हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आजाद हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल
Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज। कारीबहार गांव में चार दिन पहले हुए आजाद वर्मा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार को पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पिछली 28 जून को कारीबहार गांव में आजाद वर्मा को गोली मार दी गई थी। आजाद वर्मा के भाई बादल ने रंजिश का आरोप लगाते हुए छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रूपम पांडेय, अशोक पांडेय, अनुराग पांडेय निवासी कारीबहार, सत्यम पांडेय निवासी नरायनपुर और सूरज पांडेय निवासी बभनगंवा, थाना देहात कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। संवाद
पिता का वीडियो वायरल
आजाद वर्मा की हत्या से जुड़े मामले में उनके पिता जमुना प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि उनके बेटे को मारने वाला कोई सगा-संबंधी ही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जमुना प्रसाद ने वीडियो में बताया कि उनके बेटे को दो लोग ले गए थे। उन्होंने इन दोनों व्यक्तियों की भूमिका को हत्या में सबसे महत्वपूर्ण बताया। संवाद