पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Panchayat Secretariat: Villagers' amenities locked away

पंचायत सचिवालय : तालों में बंद ग्रामीणों की सुविधाएं

Wed, 01 Jul 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Secretariat: Villagers' amenities locked away
 कुड़वार का परसीपुर पंचायत भवन। संवाद
सुल्तानपुर। मूल तैनाती वाली ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालयों पर सुबह दो घंटे लेखपालों के बैठने का राजस्व परिषद का आदेश पहले ही दिन निष्प्रभावी रहा। बुधवार को कई पंचायत भवनों (पंचायत सचिवालयों) पर ताले लटकते रहे। कुछ लेखपाल पंचायत भवनों में पहुंचकर फिर वापस हो गए। कई जगह लोग अपने कार्यों को लेकर भटकते रहे, लेखपालों के नहीं पहुंचने पर उन्हें वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

दृश्य-1
समय-पूर्वाह्न 11:30 बजे
स्थान- परसीपुर
पंचायत भवन खुला रहा, नहीं पहुंचे लेखपाल
कुड़वार। परसीपुर ग्राम सचिवालय सुबह खुला रहा। पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल नहीं पहुंचे थे। गांव निवासी महेश ने बताया कि खतौनी में नाम संशोधन कराने के लिए लेखपाल के पास आया था, लेकिन वह नहीं मिले। कई लोग वापस हो गए। जगदीशपुर का पंचायत सचिवालय बंद रहा। लेखपाल के नहीं पहुंचने से सुबह लोग वापस हो गए थे। एसबी पांडेय ने बताया कि खसरा की नकल के लिए आया था।
विज्ञापन

.....

दृश्य-2
समय-पूर्वाह्न 11:20 बजे
स्थान- कोहरा
कोहरा में लटकता रहा ताला
दोस्तपुर। राजस्व परिषद का निर्देश पहले ही दिन निष्प्रभावी दिखा। ग्राम पंचायत शाहपुर में मरम्मत चल रहा था। सियाराम ने बताया कि लेखपाल नहीं आए थे। बढौली के पंचायत भवन में आयुष चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। ग्रामीण सियराम व लालबहादुर ने बताया कि खतौनी संबंधी काम कराना था, लेकिन लेखपाल नहीं आए। कोहरा के पंचायत भवन में ताला लटक रहा था। पंचायत भवन और उसके आसपास कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
दृश्य-3
स्थान- पूर्वाह्न 11:45 बजे
स्थान- चौरे
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर की चौरे ग्राम पंचायत के भवन पर सुबह से ताला लटकता रहा। यहां लेखपाल व अन्य कर्मचारी नहीं मिले। सुरेश, राजेंद्र, नकछेद व दीपक सिंह ने बताया कि बुधवार से लेखपाल के बैठने की जानकारी मिलने पर आया था। वापस होना पड़ा।



उप जिलाधिकारियों को कराना होगा आदेश का अनुपालन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रभारी मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराना होगा, जिससे लोगाें काे इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed