{"_id":"6a455a170ec397f614009fdb","slug":"tribute-paid-on-kedarnath-singhs-death-anniversary-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-159593-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केदारनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केदारनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Wed, 01 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान परिसर में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संस्थान के संस्थापक बाबू केदारनाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर हवन-पूजन और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। केएनआई मुख्य परिसर में संस्थान प्रबंधक एवं शहर विधायक विनोद सिंह ने परिवारीजन के साथ केदारनाथ सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संस्थान प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह समेत शैक्षिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने संस्थापक को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रबंधक विनोद सिंह, उनके बड़े भाई अरविंद कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी अशोक कुमार सिंह और पुलकित सिंह सहित अन्य लोगों ने सपत्नीक हवन-पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि केदारनाथ सिंह का शिक्षा और समाज के विकास में योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। ट्रस्ट के सदस्य प्रो. सुशील कुमार सिंह और अनिल सिंह समेत अन्य सदस्यों ने उनके कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य अनुशासक डॉ. सुधांशु प्रताप सिंह, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. बिहारी सिंह, राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी समेत संस्थान के कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।