फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Focusing on the present leads to the development of potential: Pranati Chaitanya

वर्तमान पर ध्यान से ही क्षमता का विकास : प्रणति चैतन्य

Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Focusing on the present leads to the development of potential: Pranati Chaitanya
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के आंबेडकर हाॅल में मंगलवार को युवाओं की आंतरिक बौद्धिक क्षमता के विकास विषय पर कार्यशाला हुई। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में चिन्मय मिशन गाजियाबाद केंद्र की प्रमुख आचार्या प्रणति चैतन्य ने विद्यार्थियों को जीवन में विवेक और सजगता का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कठोपनिषद के रथ रूपक का उदाहरण देते हुए कहा कि शरीर रथ, इंद्रियां घोड़े, मन उनकी गति और विवेक-बुद्धि लगाम के समान है। मन भूत और भविष्य में उलझकर वर्तमान की क्षमता को प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए शांत मन से वर्तमान कार्यों के प्रति सजग रहना जरूरी है। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने संवाद के दौरान सवाल पूछे।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास सिंह, आयुष श्रीवास्तव, राहुल कुमार, मान्या अग्रहरि, अदिति और आदित्य कुमार ने सहभागिता की। डॉ. अनुराग पांडेय व वंदना सिंह ने अतिथि का स्वागत किया। अंत में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed