सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former SP MLA duped of Rs 30 lakh

Sultanpur News: सपा के पूर्व विधायक से 30 लाख रुपये की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former SP MLA duped of Rs 30 lakh
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मकान खरीदने के नाम पर लंभुआ से सपा के पूर्व विधायक अनिल कुमार पांडेय से 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पूर्व विधायक ने कोतवाली नगर में लखनऊ के अलीगंज के निरालानगर, त्रिवेणीनगर निवासी अरविंद मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
Trending Videos

शहर के लक्ष्मणपुर निवासी व पूर्व सपा विधायक अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक उनके गांव के वरुण कुमार मिश्र लखनऊ में मकान और भूमि के क्रय-विक्रय का कार्य करते हैं। उन्होंने वरुण कुमार मिश्र से कहा था कि कोई मकान लखनऊ में रहने के लिए दिलवा दीजिए। पीड़ित के अनुसार वरुण ने लखनऊ के अलीगंज स्थित त्रिवेणीनगर निवासी अरविंद कुमार मिश्र के बारे में बताया। अनिल कुमार पांडेय लखनऊ गए। वहां पर अरविंद कुमार मिश्र ने उन्हें अपना मकान दिखाया। मकान बेचने की बात को स्वीकार किया। उन दोनों के बीच मकान खरीदने के लिए 60 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप हैं कि अरविंद के झांसे में आकर अनिल कुमार पांडेय ने सितंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच अलग-अलग तिथियों में 57 लाख रुपये उनके खाते में भुगतान किया। इसके बाद भी आरोपी ने बैनामा नहीं किया। पीड़ित वरुण कुमार मिश्र के साथ गए तो आरोपी के मकान में उनके बहनोई मिले। उन्होंने अनिल कुमार पांडेय से बताया कि यह मकान हमारा है।
अनिल कुमार पांडेय ने अरविंद कुमार मिश्र से मुलाकात की। आरोप है कि अरविंद ने उन्हें लगभग 27 लाख रुपये वापस किया। बाद में आरोपी ने बकाया 30 लाख रुपये धनराशि देने से मना कर दिया। आरोपी ने मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी अरविंद मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed