{"_id":"69ff84de78a26da0330bdc56","slug":"four-arrested-in-encounter-one-shot-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155918-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, एक को लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर से सटे अमहट हवाई पट्टी के पास मुठभेड़ में घायल प्रतीक भारती। स्रोत-पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट के पराग डेयरी के पास निजी फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से लूट करने वाले चार बदमाशों को कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अमहट हवाई पट्टी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 24,500 रुपये, एक बाइक, असलहा और कारतूस बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय शुक्रवार देर रात अमहट क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हवाई पट्टी दूबेपुर मोड़ के पास पहुंची तो वहां चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते युवक भागने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक बेकाबू होकर गिर पड़े। तभी पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में उप निरीक्षक पंकज कुमार ने पिस्तौल से गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम प्रतीक भारती निवासी दरियापुर, आजाद नगर पंच रास्ता, कोतवाली नगर बताया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, 5,400 रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस ने उसके साथी मो. सुफियान निवासी खैराबाद माली गली को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 7,600 रुपये और सिम कार्ड का पैकेट मिला। तीसरे आरोपी की पहचान प्रिंस राणा निवासी सोमनाभार, धम्मौर और चौथे आरोपी की पहचान अनुभव निवासी सेनानी विहार कॉलोनी, अमहट के रूप में हुई। प्रिंस के पास से छह हजार रुपये और अनुभव के पास से 5,500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Trending Videos