{"_id":"6a00c48a4df6296e28002839","slug":"government-to-decide-on-formation-of-commission-for-panchayat-elections-satyendra-kumar-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-156021-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए आयोग गठन पर सरकार लेगी निर्णय: सत्येंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए आयोग गठन पर सरकार लेगी निर्णय: सत्येंद्र कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
करौंदिया मोहल्ले में जनसुनवाई के लिए बैठे आयोग के सदस्य। स्रोत- सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन पर सरकार निर्णय लेगी। आयोग गठन में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आयोग का काम पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना है और उसी दिशा में कार्य किया जा रहा है।
रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिकारी खुद गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक एक हजार चौपालों के माध्यम से करीब एक लाख मामलों में लोगों को न्याय दिलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीड़ित सीधे मोबाइल पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
सरकार पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए अभ्युदय कोचिंग सहित कई योजनाएं संचालित कर रही है। उधर आयोग के सदस्य करौंदिया मोहल्ले में आयोजित चौपाल में पहुंचे,हालांकि बिना सुनवाई के ही वापस चले गए। बाद में अधिकारियों ने यहां जन समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी मुदित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस से जुड़े चार मामले आए। आयोग के सदस्य ने सीताकुंड धाम में आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे।
Trending Videos