फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Governor honors progressive farmer's innovations

Sultanpur News: राज्यपाल ने प्रगतिशील किसान के नवाचारों को किया सम्मानित

Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Governor honors progressive farmer's innovations
 लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को आम भेंट करते प्रगतिशील किसान जमील अहमद। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील के नंदौली गांव के प्रगतिशील किसान जमील अहमद ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर अपने कृषि नवाचारों का प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को आम, मोटे अनाजों से तैयार पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा और खेत तालाब में प्राकृतिक तरीके से तैयार मोती भेंट किए।
विज्ञापन

इन अनूठे उत्पादों और प्राकृतिक खेती पर आधारित उनके प्रयोगों की राज्यपाल ने सराहना करते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में नवाचार जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। जमील अहमद लंबे समय से प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों पर प्रयोग कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के किसानों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed