फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Residents of 200 villages inconvenienced for 12 hours due to a fault

Sultanpur News: फॉल्ट से 12 घंटे तक 200 गांवों के लोग परेशान

Fri, 31 Jul 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Residents of 200 villages inconvenienced for 12 hours due to a fault
 कुड़वार के सुरजीपुर गांव के पास टूटकर गिरा तार। स्रोत- विभाग
कुड़वार। सुरजीपुर गांव के पास एचटी लाइन टूटने का खामियाजा कुड़वार और सरकौड़ा उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ लाख लोगों को भुगतना पड़ा। बुधवार रात 11:30 बजे गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:30 पर बहाल हो सकी। करीब 12 घंटे तक 200 से अधिक गांव के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों की रात आंखों-आंखों में कट गई। इनवर्टर जवाब दे गए, घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया और खेतों से लेकर बाजार तक जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एचटी लाइन में फॉल्ट की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम रात में मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे और तकनीकी बाधाओं से मरम्मत संभव नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह मरम्मत का काम शुरू हुआ। कई घंटे की मशक्कत के बाद तार जोड़ा गया और दोनों उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोग हुए परेशान, व्यवसाय रहा ठप
बिजली न होने से किसानों की धान रोपाई पर सीधा असर पड़ा। किसान सूर्यभान ने बताया कि सबमर्सिबल नहीं चलने से खेत में पानी नहीं भर सका और रोपाई के लिए बुलाए गए मजदूर खाली लौट गए। ई-रिक्शा चालक रघुनाथ पूरे दिन वाहन चार्ज न कर पाने से कमाई से वंचित रहे। कुड़वार बाजार के दुकानदार अरविंद और मानिक लाल ने बताया कि फ्रिज बंद रहने से कोल्ड ड्रिंक और डेयरी उत्पाद खराब होने की नौबत आ गई। ग्राहक भी बिना सामान लिए लौट गए। मोबाइल चार्ज न होने, पानी की मोटर बंद रहने और छोटे कारोबार प्रभावित होने से लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई। उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सुरजीपुर के पास एचटी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी।

बूंदाबांदी होते ही काट दी जाती है बिजली
भदैंया। लोलेपुर उपकेंद्र क्षेत्र में हल्की बारिश या तेज हवा चलते ही बिजली आपूर्ति रोक दी जाती है। बृहस्पतिवार सुबह मामूली बूंदाबांदी पर करीब एक घंटे बिजली गुल रही। अवर अभियंता अशोक सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के खतरे को देखते हुए एहतियातन आपूर्ति रोकी जाती है।


एक महीने में चौथी बार जला ट्रांसफार्मर
जयसिंहपुर। आनूपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक महीने में चौथी बार फुंक गया। इससे 50 घरों में 48 घंटे से बिजली ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि 25 घरों के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर अब दोगुने कनेक्शनों का भार उठा रहा है, इसलिए बार-बार जल रहा है। अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाएगा तथा क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भी तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed