{"_id":"6a6c3dfc475efbe9b203b1f4","slug":"video-video-tayara-fatata-ha-bkab-haii-tarasata-kanprjara-davaidara-sa-bhaugdha-14-ghayal-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टायर फटते ही बेकाबू हुई टूरिस्ट क्रूजर, डिवाइडर से भिड़ी, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टायर फटते ही बेकाबू हुई टूरिस्ट क्रूजर, डिवाइडर से भिड़ी, 14 घायल
सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के टायर फटने से एक टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 14 यात्री घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
एएसपी बृज नारायन सिंह ने बताया कि वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर सुबह करीब पांच बजे मदनपुर पनियार गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान वाहन का अगला टायर अचानक फट गया। चालक संतुलन नहीं बना सका और तेज रफ्तार क्रूजर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम, 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजा गया।
प्राथमिक उपचार के बाद मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद के मोहगांव निवासी पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों में जगराम, नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया तथा चालक साहिद पुत्र असलम निवासी लोहता (वाराणसी) शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और लंभुआ कोतवाली प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त क्रूजर को रास्ते से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।