{"_id":"6967e19e91ab79f8220bf3e0","slug":"hari-jhandi-to-parking-lot-operation-behind-ggic-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148150-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जीजीआईसी के पीछे पार्किंग स्थल संचालन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जीजीआईसी के पीछे पार्किंग स्थल संचालन को हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय सभागार में बैठक करके बार एसोसिएशन को स्टैंड की जिम्मेदारी से संबंधित कागजात देते विध
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में दीवानी न्यायालय के पास लगने वाले जाम से शुक्रवार से ही मुक्ति मिल जाएगी। बुधवार को भाजपा विधायक सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह की मौजूदगी में बार एसोसिएशन, प्रशासन व नगरपालिका के साथ हुई बैठक में संचालन को हरी झंडी मिल गई। अब जीजीआईसी के पीछे वाहनों की पार्किंग होगी।
दीवानी न्यायालय के पास रोजाना लग रहे जाम से आवागमन की समस्या खड़ी हो गई थी। भाजपा विधायक के प्रयास से केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के पीछे जिला पंचायत और नगरपालिका के सहयोग से पार्किंग बनकर तैयार हो गया। इसके बाद आपसी तालमेल के अभाव में संचालन को लेकर दिक्कतें आ रही थीं। दीवानी न्यायालय सभागार में भाजपा विधायक, नगरपालिका चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महासचिव दिनेश दूबे व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में संचालन को हरी झंडी मिल गई।
सभी पक्षों के बीच हुए समझौते में तय हुआ कि अधिवक्ताओं से किसी तरह का वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। वादकारियों को अपने वाहनों का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। शुक्रवार से सभी लोग अपने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की नवीन पार्किंग स्थल में करेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी, राम विशाल तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि पार्किंग स्थल का संचालन शुरू हो जाएगा।
Trending Videos