सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Homeopathic hospital to be built in Meharam, land marked

Sultanpur News: मेहाराम में बनेगा होम्योपैथिक अस्पताल, जमीन चिह्नित

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 27 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital to be built in Meharam, land marked
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मेहाराम गांव में होम्योपैथिक अस्पताल के लिए भवन बनेगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने 0.1010 हेक्टेयर भूमि विभाग को उपलब्ध करा दी है। जमीन चिह्नित करते हुए सूचना शासन को भी भेज दिया है।
Trending Videos

मेहाराम गांव में होम्योपैथिक अस्पताल प्राइवेट कक्ष में संचालित हो रहा है। विभाग के पत्र पर शासन ने विभागीय भवन के लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। प्रशासन के पत्र पर जयसिंहपुर उपजिलाधिकारी ने ग्राम सभा की बंजर भूमि को चिह्नित कर दिया है। जमीन मिलने से होम्योपैथिक अस्पताल विभागीय भवन में संचालित होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि निशुल्क भूमि उपलब्ध हो गई है। भवन बनाने के लिए शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत होने पर निर्माण होगा। विभागीय भवन होने से स्वास्थ्य सेवाएं बढि़या संचालित हो सकेंगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी पत्र विभाग और शासन को डीएम की ओर से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed