{"_id":"69a9cc58834204c74802d138","slug":"increased-problem-of-skin-infections-due-to-sunlight-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-151443-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धूप से त्वचा में संक्रमण की बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धूप से त्वचा में संक्रमण की बढ़ी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेेज की ओपीडी में इलाज कराने आए मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बढ़ते तापमान का असर लोगों की त्वचा पर भी पड़ रहा है। मार्च के शुरुआती समय में मौसम के तेवर बदल गए हैं। दिन में तेज धूप हो रही है और रात में मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम के बदलाव से त्वचा में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। लोग फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी, दाद-खाज और त्वचा पर लाल चकत्तों की शिकायतों से परेशान हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अब यह संख्या 80-90 से बढ़कर 120-140 हो गई है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग चिकित्सक डॉ. संदीप राव ने बताया कि बदलते मौसम में त्वचा बेहद संवेदनशील हो जाती है। दिन की तेज धूप और पसीने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव है। बताया कि स्नान के बाद शरीर को सुखाकर ही कपड़े पहनें। जलभराव वाले स्थान से आने के बाद पैर और हाथों को साबुन से धुलें। तंग कपड़ों के स्थान पर सूती और ढीले कपड़ों को पहनें। संक्रमण से बचने के लिए एंटीफंगल पाउडर या क्रीम का प्रयोग करें। समस्या बढ़ने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।
बरतें सावधानी
दोपहर 12 से चार बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें।
पसीने को त्वचा पर जमा न होने दें।
गर्मी बढ़ने पर दिन में कम से कम दो बार स्नान करें।
शरीर में पानी की कमी न होने दें, पानी खूब पीएं।
बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉइड क्रीम न लगाएं।
Trending Videos