{"_id":"6a6a482d8a0bfdd23a00a3b5","slug":"lawyers-protest-against-the-city-magistrate-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161626-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Thu, 30 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यों पर अधिवक्ताओं का बुधवार को गुस्सा फूट गया। अधिवक्ताओं ने पूर्व बार अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने प्रदर्शन करते हुए गुस्से का इजहार किया।
आरोप लगाया कि अपनी तैनाती के समय से ही सिटी मजिस्ट्रेट संजय अग्रहरी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की अदालत में नहीं बैठ रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में दो बजे के बाद कुछ मुकदमों की सुनवाई करके निकल जाते हैं। वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिवक्ताओं ने अदालत के सामने नारेबाजी की। पूर्व बार अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रकरण पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता डीएम से मुलाकात करेंगे। सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार से अधिवक्ता कार्य बंद कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व बार अध्यक्ष रंजीत सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद यादव, राकेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।