{"_id":"6a03813f6319e759170c133c","slug":"list-of-surplus-teachers-released-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-156149-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शासन और उच्च न्यायालय के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षकों की तैनाती उन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में की जाएगी, जहां शिक्षकों की संख्या बेहद कम है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश व उच्च न्यायालय में पारित आदेश के अनुपालन में जिला स्तरीय समिति ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के सरप्लस शिक्षकों की सूची एनआईसी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बीएसए ने बताया कि अभियान के तहत ऐसे विद्यालयों में कम से कम दो-दो शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, जहां अभी केवल एक शिक्षक कार्यरत हैं या विद्यालय शिक्षकविहीन हैं।
विभाग का मानना है कि इससे पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी। सूची को लेकर यदि किसी शिक्षक को आपत्ति है तो वह सात दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना प्रत्यावेदन बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम तैनाती आदेश जारी किए जाएंगे।
Trending Videos