{"_id":"6a00c69293bbbe424000cb0e","slug":"memorial-archway-built-in-honor-of-martyr-ram-anuj-dwivedi-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-155984-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बलिदानी राम अनुज द्विवेदी के सम्मान में बना स्मारक द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बलिदानी राम अनुज द्विवेदी के सम्मान में बना स्मारक द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
भदैंया में शहीद रामअनुज की स्मृति में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक द्वार। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदैंया। कुछमुछ गांव में भारतीय नौसेना के बलिदानी राम अनुज द्विवेदी के सम्मान में एक स्मारक द्वार का निर्माण किया गया है। भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने शनिवार को इस स्मारक द्वार का लोकार्पण कर बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीण लंबे समय से उनकी स्मृति में द्वार बनवाने की मांग कर रहे थे।
परिजनों के मुताबिक, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान नौ दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी नौसेना के टॉरपीडो हमले में भारतीय पनडुब्बी अरब सागर में समा गई थी। इस घटना में राम अनुज द्विवेदी सहित 18 नौसेना अधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए थे। बलिदानी राम अनुज द्विवेदी के बड़े भाई रामनयन द्विवेदी और उनकी पत्नी बब्बन देवी ने उनके नाम पर एक स्मारक द्वार बनवाने की मांग की थी।
परिवार के प्रयासों, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के मार्गदर्शन और विधायक सीताराम वर्मा की संस्तुति के बाद इस स्मारक द्वार का निर्माण संभव हो सका। शनिवार को उनकी जन्मस्थली कुछमुछ गांव में यह स्मारक द्वार स्थापित किया गया। इस दौरान राजेश चतुर्वेदी, संजीव पांडेय, जुनेद अहमद आदि मौजूद रहे।
Trending Videos