फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLA steps into water-filled potholes; demands contractor be blacklisted

Sultanpur News: पानी भरे गड्ढों में उतरे विधायक, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करें

Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
MLA steps into water-filled potholes; demands contractor be blacklisted
 सड़क में भरे पानी में उतरकर देखते भाजपा कादीपुर विधायक। संवाद
कादीपुर। आठ साल से अधूरी पड़ी दोस्तपुर-चांदा जिला मार्ग की बदहाल स्थिति मंगलवार को चर्चा का विषय बनी। कादीपुर विधायक राजेश गौतम खुद चप्पल उतारकर सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच उतर गए। उन्होंने मौके से जिलाधिकारी को फोन कर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरैया गांव के पास जलभराव और सड़क की जर्जर हालत देखकर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निर्माण फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बरसात में सड़क तालाब बन जाती है। गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों को पैदल निकलने में परेशानी होती है। विधायक ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों से जनता बदहाल सड़क पर चलने को मजबूर है। विधायक ने जिलाधिकारी से अनुबंध निरस्त कर किसी दूसरी सक्षम फर्म को काम सौंपने को कहा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा
दोस्तपुर से चांदा तक करीब 23 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। इसकी लागत 18.50 करोड़ रुपये थी, जो बाद में आठ करोड़ रुपये और बढ़ाई गई। निर्माण एजेंसी ने केवल लगभग पांच किलोमीटर सड़क बनाई। शेष करीब 17 किलोमीटर का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। विधायक ने आरोप लगाया कि रसूख के चलते फर्म पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। यह मार्ग अंबेडकरनगर, बस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, विंध्याचल और वाराणसी की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क खराब होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिलों के यात्रियों को भी रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को कई नोटिस जारी किए गए
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और यदि बारिश बाधा नहीं बनी तो करीब डेढ़ माह में सड़क पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed