{"_id":"6a5fc19509f45281210ae357","slug":"opportunity-for-subsidy-on-agricultural-machinery-book-by-august-10-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161002-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का मौका, 10 अगस्त तक करें बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का मौका, 10 अगस्त तक करें बुकिंग
Wed, 22 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की लागत कम करने के लिए कृषि विभाग ने अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग 10 अगस्त की रात 12 बजे तक की जा सकेगी। विभाग की ओर से किसानों को 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर लाभार्थियों का चयन ई लॉटरी के माध्यम से होगा।
उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक (एफपीओ), कृषि ड्रोन, एग्रीगेटर, फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्र और अन्य कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान मिलेगा। फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।
आवेदन के साथ निर्धारित जमानत राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2,500 रुपये और इससे अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 5,000 रुपये जमानत राशि तय की गई है। चयन नहीं होने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी।