फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fault in HT line leaves 50 households in distress for eight hours

Sultanpur News: एचटी लाइन में फॉल्ट, आठ घंटे तक 50 आबादी रही बेहाल

Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fault in HT line leaves 50 households in distress for eight hours
धम्मौर में लिपटा एलटी लाइन का तार। स्रोत- विभाग
धम्मौर। एचटी लाइन में फॉल्ट आने से विद्युत उपकेंद्र धम्मौर के बनकेपुर और कूड़धाम फीडर से आपूर्ति सोमवार देररात एक बजे से ठप रही। जिससे करीब 150 गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी को आठ घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। मंगलवार सुबह नौ बजे फॉल्ट दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से रामापुर, हाजीपट्टी, देवलपुर, नरही, भांटी, कूड़धाम, बनकेपुर, सरैया, महेशरगंज, बिकना, त्रिलोकपुर, निगोलिया, पलिया समेत दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। उमस भरी रात में लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हुए। इन्वर्टर जवाब दे गए, पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी लाइन पर गिरा पेड़ गिरा, 150 गांवों की ठप रही बिजली
दूबेपुर। पयागीपुर स्थित 220 केवी पारेषण उपकेंद्र से पकड़ी और धम्मौर उपकेंद्रों को जाने वाली एचटी लाइन पर मंगलवार दोपहर पेड़ की डाल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे तक 150 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। महेशरगंज गांव के पास दोपहर 2:40 बजे पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन पर गिरने से तार टूट गए। पकड़ी और धम्मौर उपकेंद्रों की इनकमिंग सप्लाई बंद हो गई। तकनीकी टीम ने शाम 4:10 बजे तक फॉल्ट ठीक कर दिया, लेकिन पयागीपुर उपकेंद्र से प्रभावी रोस्टिंग से शाम 5:40 बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान पकड़ी, उतुरी, बालमपुर, भाई, लौहर, सराय, बहलोलपुर, बहरौली, देहली मुबारकपुर, कतकौली, गौहानी, लोदीपुर, कुतुबपुर, उदयपुर, प्रतापगंज, उगईपुर, बीसापुर, बिकना, पलिया, अमेठा, निगोलिया और तिवारीपुर समेत करीब 150 गांवों की बिजली ठप रही। बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई, छोटे कारोबार प्रभावित हुए और उमस से लोग बेहाल रहे।


टीपी नगर का साउथ फीडर भी रहा प्रभावित
पयागीपुर। टीपी नगर के साउथ फीडर पर भाई महेवा के पास मंगलवार भोर 3:40 बजे एचटी लाइन का तार टूट गया। इससे फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 8:15 बजे तक आधे गांवों में बिजली बहाल हुई, जबकि शाम चार बजे तक पूरे फीडर की आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed