सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murder Mystery Entwined in Diary Pages; Two Detained

Sultanpur News: डायरी के पन्नों में उलझी हत्या की गुत्थी, दो हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 10 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Murder Mystery Entwined in Diary Pages; Two Detained
  बंधुआकला के लंगड़ी गांव में निरीक्षण करतीं एसपी चारू निगम। स्रोत-पुलिस  
विज्ञापन
बंधुआकला। लंगड़ी गांव में बुजुर्ग महिला विमलेश सिंह की हत्या की गुत्थी अब घर में मिली एक डायरी के इर्द-गिर्द सिमटती नजर आ रही है। शनिवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस की शुरुआती जांच डॉग स्क्वायड और घटनास्थल से मिले सुरागों पर केंद्रित थी। अब ब्याज पर दिए गए रुपयों के लेखे-जोखे ने जांच को नई दिशा दे दी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos

घटनास्थल से बरामद डायरी में गांव और आसपास के कई लोगों के नाम के साथ उधार दी गई रकम और ब्याज का हिसाब दर्ज मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ लोगों पर बड़ी रकम बकाया थी। पुलिस खंगाल रही है कि हाल के दिनों में विमलेश सिंह का किन लोगों से पैसों को लेकर विवाद या तकरार हुई थी। जांच एजेंसियां डायरी में दर्ज नामों, मोबाइल नंबरों और रकम का मिलान कर रही हैं। पुलिस को शक है कि इन्हीं बकायों में छिपा कोई विवाद हत्या की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात विमलेश सिंह की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद कमरे से खून से सना चापड़, एक हवाई चप्पल और डायरी बरामद हुई। हत्या लूट के इरादे से नहीं हुई, क्योंकि घर का सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला। पुलिस को शक है कि किसी परिचित ने ही भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सीओ सिटी सौरभ सामंत और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के साथ डॉग स्क्वायड शनिवार रात जिस इलाके तक पहुंचा था, उसी दायरे के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की पांच टीमें गांव में डेरा डाले हैं। विमलेश के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। हत्या से पहले किन नंबरों पर बात हुई और आखिरी बार किससे संपर्क हुआ, इसकी पड़ताल चल रही है।
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव
रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पंजाब के लुधियाना से मृतका के पति चंद्रशेखर सिंह और दोनों बेटे दिनेश व संतोष सिंह भी गांव पहुंच गए। मृतका के पति चंद्रशेखर सिंह जगराव डिग्री कॉलेज, पंजाब से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हैं। दो माह पहले वह इलाज कराने पंजाब गए थे। बेटी विनीता के आने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। मृतका के भाई अमेठी के मडेरिका निवासी गंगा प्रकाश सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या की पुष्टि
रविवार को हुए पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई। शरीर पर अन्य गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का मानना है कि हत्यारा सीधे जान लेने की नीयत से पहुंचा था।

कमलेश सिंह की हत्या से जुड़े हर एंगल पर जांच की जा रही है। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं, जो कि किसी तरह की रंजिश से परिवार इन्कार कर रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed