सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   New committee formed in SFI district conference

Sultanpur News: एसएफआई के जिला सम्मेलन में नई कमेटी का गठन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
New committee formed in SFI district conference
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छात्र संगठन एसएफआई का 26वां जिला सम्मेलन रविवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाल में हुआ। सम्मेलन में नई जिला कमेटी का गठन किया गया। साथ ही छात्रवृत्ति व महंगी शिक्षा के खिलाफ संघर्ष का निर्णय लिया गया।
Trending Videos

सम्मेलन की शुरुआत बस स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर की गई। जिलाध्यक्ष अमीर हमजा ने संगठन का झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि शिक्षा इतनी सस्ती और सुलभ होनी चाहिए कि कोई भी विद्याथीZ आर्थिक कारणों से इससे वंचित न रहे। राज्य अध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा बजट में कटौती कर रही है। सम्मेलन के दूसरे सत्र में संगठनात्मक चुनाव हुए। इसमें 21 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। सलिल धुरिया को अध्यक्ष और दुर्गेश यादव को सचिव चुना गया। सम्मेलन में आठ इकाइयों से 75 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर राधेश्याम वर्मा, दिलीप, अंशुमान, ममता, आलोक, अनिकेत, निखिल, सुमित, गौरव, प्रमोद, आयुष, वैभव, आदिल, अमन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed