{"_id":"6966863d43d6f1600f0578ce","slug":"new-six-lane-road-to-be-constructed-from-prayagraj-to-ayodhya-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148060-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अब प्रयागराज से अयोध्या तक बनेगा नया सिक्सलेन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अब प्रयागराज से अयोध्या तक बनेगा नया सिक्सलेन मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिक्सलेन के लिए पूर्व में कटावा गांव के पास चिह्नित भूमि। (फाइल फोटो)। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या से प्रतापगढ़ तक प्रस्तावित नया सिक्सलेन अब प्रयागराज तक बनेगा। केंद्र सरकार ने इसकी दूरी बढ़ाते हुए सिक्सलेन की कार्ययोजना तैयार करने का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण को दे दिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग से कार्य एनएचएआई काे हंस्तारित कर लिया गया है। एनएचएआई अब प्रयागराज तक भूमि चिह्नित करते हुए नई कार्ययोजना तैयार करेगा। कार्य केंद्र सरकार के विभाग में हस्तांतरित होने व दूरी बढ़ने से अब इसमें और समय लगने के आसार हैं।
पूर्व में अयोध्या से प्रतापगढ़ तक करीब 158 किमी सिक्सलेन बनाने के लिए कार्ययोजना का कार्य पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को सौंपा गया था। करीब तीन साल से चल रही मशक्कत के बीच दूसरी बार चयनित स्थल से सिक्सलेन बनाने की हरी झंडी मिली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग ने 158 किमी मार्ग निर्माण के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की थी। स्वीकृति के अंतिम समय में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने कार्य एनएचएआई को सौंप दिया। साथ ही प्रयागराज तक सिक्सलेन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
60 किमी की दूरी और बढ़ी
पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता विकास कुमार ने बताया कि प्रयागराज तक सिक्सलेन बनाने से करीब 60 किमी दूरी और बढ़ गई है। प्रतापगढ़ से प्रयागराज तक सिक्सलेन के लिए नए सिरे से जमीन चिह्नित करनी पड़ेगी।
कहा कि एनएचएआई की ओर से जमीन चिह्नित कर सिक्सलेन की करीब 210 किमी की नई कार्ययोजना बनाई जाएगी। हालांकि, प्रतापगढ़ से अयोध्या तक तैयार कार्ययोजना पुरानी ही रहने के आसार हैं।
Trending Videos