सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now, along with studies, there is also a school for safety

Sultanpur News: अब पढ़ाई के साथ सुरक्षा की भी पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now, along with studies, there is also a school for safety
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 2,065 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब ढाई लाख बच्चों को अब पढ़ाई के साथ-साथ आत्मसुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएसए उपेंद्र गुप्ता के अनुसार, इस मुहिम का उद्देश्य बच्चों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें सतर्क और आत्मविश्वासी बनाना है।
Trending Videos


बताया कि बच्चों को सरल भाषा में सही और गलत स्पर्श की पहचान, निजी सीमाओं की समझ और असहज स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे। बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि वे किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी बिना डरे अपने अभिभावकों या शिक्षकों को दें। साथ ही, उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस पहल के लिए शैक्षिक कैलेंडर में विशेष सत्र शामिल किए गए हैं, ताकि बच्चे किसी भी परिस्थिति में चुप न रहें और समय पर मदद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed