{"_id":"6a29af87cc76f3c655009ec4","slug":"open-meetings-were-held-in-gram-panchayats-for-the-pm-awas-yojana-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-158133-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पीएम आवास योजना के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पीएम आवास योजना के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुड़वार। विकास क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए खुली बैठकें हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के समक्ष आवास के दावेदारों की सूची पढ़कर सुनाना था। सेक्टर प्रभारियों की अध्यक्षता में ये बैठकें संपन्न हुईं। इनमें नौगवां रायतासी, ग्रेंट कुड़वार, सरकौड़ा, पटईपुर, खंड़सा, हरखपुर और सरैया पूरे विसेन सहित कई ग्राम पंचायतें शामिल थीं।
सेक्टर प्रभारियों ने ग्रामीणों से पात्र व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। सचिव दीप्ति यादव ने बताया कि नौगवां रायतासी में 81 लोग पात्र पाए गए हैं। हरखपुर में 70 लोग पात्र मिले हैं। बैठकों की अध्यक्षता संतोष कुमार पाल, सुभाष सिंह, दीपशिखा चौरसिया, अविनाश चंद्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव और पूनम ने की। संवाद