सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power out for 14 hours; population of 50,000 in distress

Sultanpur News: 14 घंटे गुल रही बिजली 50 हजार आबादी बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Power out for 14 hours; population of 50,000 in distress
पयागीपुर में एचटी लाइन पर मरम्मत करते कर्मी। स्रोत- विद्युत विभाग
विज्ञापन
अलीगंज। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को पारेषण उपकेंद्र से असरोगा और रामनगर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट ने 100 गांवों की 50 हजार आबादी की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं। सुबह पांच बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति देर शाम सात बजे तक बहाल हो सकी। 14 घंटे से अधिक समय तक चले बिजली संकट ने लोगों को गर्मी, उमस और पेयजल संकट से जूझने पर मजबूर कर दिया।

असरोगा और रामनगर विद्युत उपकेंद्रों से करीब 40 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। बंधुआकला, रवनिया, दाऊदपुर, मनियारी, इस्लामगंज, असरोगा, अलीगंज, खोखीपुर, मझना, सहाबागंज समेत करीब 100 गांवों में सुबह होते ही बिजली गायब हो गई। घरों की पानी की टंकियां खाली रह गईं। बिजली न होने से पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ता समूहों में पयागीपुर क्षेत्र में एचटी लाइन में फॉल्ट आने और दोपहर तक आपूर्ति बहाल होने की सूचना दी गई थी, लेकिन शाम तक भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती रही। एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि पयागीपुर में फॉल्ट दूर करने का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed