{"_id":"6972629d73912d70d608ca2a","slug":"order-to-withdraw-proceedings-against-former-nagar-panchayat-president-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-148705-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जारी कार्यवाही वापसी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जारी कार्यवाही वापसी का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की तरफ से बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट से जारी आदेश की प्रति पेश करते हुए गिरफ्तारी सहित अन्य जारी कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए प्रभारी मजिस्ट्रेट मयूरेश श्रीवास्तव ने पूर्व में जारी कार्यवाही को थाने से बिना तामील कराए वापस मंगाने का आदेश दिया है।
ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में 29 जनवरी की तारीख तय की है। अमेठी कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी ने तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी व कस्बे के ही रहने वाले आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी, उनके भाई लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के खिलाफ अनुचित लाभ पाने के इरादे से नगर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराने व अन्य आरोप लगाए हैं।
Trending Videos