सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Plant trees to boost income and greenery

Sultanpur News: कमाई व हरियाली बढ़ाने के लिए रोपें पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 08 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Plant trees to boost income and greenery
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान यदि फलों से कमाई करना चाहते हैं और हरियाली बढ़ाने के प्रेमी हैं तो उन्हें सिर्फ पौधों की देखरेख करना होगा। पौधों की रोपाई व उसके संरक्षण का जिम्मा शासन की ओर से उठाया जाएगा। रोपाई व संरक्षण के लिए मनरेगा की ओर से प्रत्येक सीमांत किसानों, महिलाओं, पीएम आवास के लाभार्थियों सहित अन्य को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
Trending Videos

पौधों और फल से कमाई का अवसर उपलब्ध कराते हुए शासन ने वनप्रिय योजना शुरू की है। इसके तहत पौधरोपण करने वाले लोगों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। पहले चरण में दूबेपुर विकास खंड का चयन किया गया है। इस ब्लॉक के सीमांत किसानों, स्वयं सहायता समूहों, अन्य महिलाओं, समाजसेवियों व विभिन्न योजना के लाभार्थियों की ओर से मांग करने पर मनरेगा की ओर से योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना में विभाग की छायादार व फलदार पौधे दिए जाएंगे। यदि आवेदनकर्ता चाहें तो वह स्वयं भी पौधे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना से प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कोशिश
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शासन ने वनप्रिय योजना से इस पर अंकुश लगाने की कोशिश शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक व्यक्तिगत लाभपरक योजना से लोगों में पौधरोपण के प्रति रुझान बढ़ेगा। पौधरोपण से पर्यावरण दुरुस्त होगा और लोगों को इसका आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

पौधे देने पर उसकी धनराशि की होगी कटौती
मनरेगा उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पौधे के वितरण व देखरेख के लिए प्रत्येक को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। दो लाख रुपये लेने वाले लोगों को पौधे स्वयं खरीदना होगा। विभाग की ओर से पौधे देने पर उसकी कीमत की कटौती अनुमन्य धनराशि में से की जाएगी। बची धनराशि चयनित आवेदक को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed