सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   PM Modi capable of brokering Iran-Israel ceasefire: Om Prakash Rajbhar

ईरान-इस्राइल युद्ध विराम कराने में पीएम मोदी सक्षम: ओमप्रकाश राजभर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
PM Modi capable of brokering Iran-Israel ceasefire: Om Prakash Rajbhar
 पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में लाभार्थी को प्रतीकात्मक चेक देते प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इस्राइल व ईरान युद्ध पर प्रदेश के पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि विदेश दौरे पर जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाते हैं तो कहते हैं कि हम बुद्ध की धरती से आए हैं। ईरान ने युद्ध रुकवाने की अपील की है। हमारे प्रधानमंत्री सक्षम हैं और ईरान व इस्रराइल में युद्ध विराम कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मथुरा हुई फरसा बाबा की मौत को दुर्घटना बताया।
Trending Videos

प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में लगे मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सुबह पहुंचे प्रभारी मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में सपा व कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि सपाई दिन में सरकार का विरोध करते हैं और रात में मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर हाथ जोड़ते हैं। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा पर आरोप लगाना जानते हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान की ओर से एक मंत्री पर की गई कार्रवाई व रसोई गैस के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सभागार में लगे स्टॉल व प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, राजप्रसाद उपाध्यक्ष , सीडीओ विनय कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने समूह की महिलाओं को चेक, लाभार्थियों को आवास की चाभी दिया। अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed