सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police arrived to vacate the house on court orders

Sultanpur News: कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 27 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police arrived to vacate the house on court orders
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट स्थित एक मकान पर कब्जा दखल के लिए न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को पुुलिस के साथ वादी पक्ष पहुंचा। वादी शहर के मेजरगंज, ठठेरीबाजार निवासी बृजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान पूर्व विधायक स्व. अशोक पांडेय के पिता स्व. ऋषिदेव पांडेय ने करीब 60 साल पहले किराये पर लिया था। करीब 25 साल से मकान खाली कराने का वाद न्यायालय में चल रहा है। सिविल जज (प्रवर खंड) की कोर्ट ने मकान खाली कराने का आदेश उनके पक्ष में दिया है।
Trending Videos

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वह मंगलवार को पुलिस व न्यायालय के अमीन के साथ मकान का कब्जा लेने पहुंचे। मौजूदा समय में सपा नेता शिवम पांडेय व उनके परिजन रहते हैं। आरोप है कि वहां पर विपक्षी गणों से उनकी काफी कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। आलोक ने बताया कि विपक्षी से मकान खाली करने पर सहमति बन गई है। विपक्षी की ओर से 30 जनवरी तक मकान खाली कर 31 जनवरी को सुपुर्दगी का आश्वासन दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed