सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Posing as a Tehsildar, he stole Rs 97,980 from the account of the ANM's brother-in-law

Sultanpur News: तहसीलदार बनकर एएनएम के देवर के खाते से उड़ाए 97,980 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 28 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Posing as a Tehsildar, he stole Rs 97,980 from the account of the ANM's brother-in-law
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मझुई लाल का पूरा अवसानपुर निवासी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में तैनात एएनएम अनीता यादव साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठग ने खुद को तहसीलदार बताकर प्रसाधन मरम्मत के नाम पर उन्हें झांसा देकर उनके देवर के खाते से 97,980 रुपये निकाल लिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos


अनीता यादव ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सीएचसी लंभुआ में एएनएम पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार गत चार मई की दोपहर 2:19 बजे विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप सीएचसी लंभुआ में सीएचसी अधीक्षक के नंबर से एक संदेश भेजा गया। संदेश में बताया गया कि नायब तहसीलदार कार्यालय से फोन आएगा और सभी एएनएम व सीएचओ से स्वास्थ्य केंद्र के प्रसाधन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता यादव का आरोप है कि दोपहर 3:47 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को तहसीलदार बताया और कहा कि प्रसाधन की मरम्मत के लिए धनराशि भेजी जानी है। कोई फोन-पे नंबर उपलब्ध करा दें। भरोसा कर उन्होंने अपने देवर संदीप का मोबाइल नंबर दे दिया। आरोपी ने संदीप के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलने और ओटीपी साझा करने के कुछ देर बाद उनके खाते से कुल 97,980 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed