{"_id":"6a173a91c2473cb32f0239a4","slug":"tanker-collides-with-electric-pole-catches-fire-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-157180-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली के खंभे से टैंकर टकराया, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली के खंभे से टैंकर टकराया, लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
टांडा-बांदा हाईवे पर सेमरी बाईपास के निकट दुुर्घटनाग्रस्त टैंकर में लगी आग। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरी बाजार। टांडा-बांदा हाईवे पर सेमरी बाईपास के पास बुधवार भोर एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद टैंकर गड्ढे में पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बिजली के एचटी लाइन का तार टूटकर टैंकर के केबिन पर गिरने से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर के पार्टीहार मानिकपुर निवासी राजीव (35) टैंकर लेकर टांडा से गौरीगंज जाने के लिए बुधवार भोर निकला था। सेमरी बाईपास के पास सुबह 04:30 बजे उनको नींद आ गई। जिससे टैंकर बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
निकट स्थित एक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के खंभे का तार गिरने से टैंकर के केबिन में आग लग गई। केबिन पूरी तरह जल गया। बिजली का तार गिरने से यातायात रुक गया। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई। दो घंटे बाद सड़क पर पड़े तार को हटवाया। (संवाद)
विज्ञापन
Trending Videos