सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Practical exams for the missed candidates will be held on April 9 and 10

Sultanpur News: छूटे परीक्षार्थियों का प्रैक्टिकल 9 व 10 अप्रैल को

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Practical exams for the missed candidates will be held on April 9 and 10
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथियों पर शामिल होने का अवसर मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने इसके लिए नौ और 10 अप्रैल की तारीख तय की है। जिले में इसके लिए अलग-अलग कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां चयनित विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
Trending Videos


परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए विषयवार परीक्षकों की तैनाती की गई है। डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, गृहविज्ञान की सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षाएं निर्धारित व्यवस्था के सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी, इसके लिए परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। परीक्षार्थियों को तय समय पर केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed