सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Progress slows in immense ID, 155 schools notice

Sultanpur News: अपार आईडी में प्रगति धीमी, 155 स्कूलों को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Progress slows in immense ID, 155 schools notice
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्रेशन) आईडी बनाने की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने सख्ती दिखाई है। लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति करने वाले 155 परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Trending Videos

बीएसए ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यदि प्रगति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा, जिससे भविष्य में शैक्षणिक योजनाओं और प्रमाणपत्रों से जुड़ी प्रक्रियाएं आसान होंगी। इसके बावजूद कई विद्यालयों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और विद्यालयों को लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed