{"_id":"69bae8cf0e53c16b450c19ff","slug":"queue-of-customers-making-bookings-problem-persists-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152318-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं की कतार, दिक्कत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं की कतार, दिक्कत बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार कस्बा स्थित एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कूरेभार। जिले में घरेलू गैस की किल्लत बरकरार है। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय कस्बा स्थित एक गैस एजेंसी पर 2,463 उपभोक्ताओं की वेटिंग चल रही है। बुधवार को महज 612 सिलिंडर मिले। एजेंसी संचालक ने बताया कि आपूर्ति के अनुसार डिलीवरी दी जाएगी।
जिले में 45 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। एजेंसियों पर रोजाना सुबह से उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। कूरेभार स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेश चंद्र दुबे ने बताया कि बुधवार को एजेंसी पर प्लांट से सिलिंडर के दो लोड पहुंचे, जिसमें 612 सिलिंडर डिपो से मिल सके हैं। बुकिंग कराने वाले शेष उपभोक्ताओं की संख्या करीब 2,463 है। होम डिलीवरी के लिए 13 वैन लगाई गई है। आपूर्ति के अनुसार वितरण किया जा रहा है।
कादीपुर स्थित गैस एजेंसी पर बुधवार को उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। एजेंसी संचालक आनंद प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि प्लांट से बुधवार को 342 सिलिंडर पहुंचा है। बताया कि पहले से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कुड़वार में भी सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से एजेंसी के गोदाम पर लगी रही।
सिलिंडर नहीं मिलने से होटल व्यवसाय प्रभावित
लंभुआ। कलाम नगर मोहल्ले के रेस्टोरेंट कारोबारी जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि व्यापार पूरी तरह से चौपट है। पक्के मकान के भीतर कोयला व अन्य संसाधन से भट्ठी जलाना अब संभव नहीं है। अब नवरात्र व ईद का त्योहार भी है। व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित है।
7005 लोगों को दिया गया सिलिंडर
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने दावा किया कि जिले में सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिले में बुधवार को 8,966 लोगों ने बुकिंग कराई थी। इसमें 7,005 लोगों को सिलिंडर दिया गया है। सिलिंडर मिलने में यदि कोई समस्या हो तो तत्काल 91200 98526 पर शिकायत करें।
Trending Videos