{"_id":"6a4fe5d8320bd8a2800343f0","slug":"railway-station-entrance-to-be-widened-no-more-traffic-jams-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-160145-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे स्टेशन का चौड़ा होगा प्रवेश द्वार, अब नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे स्टेशन का चौड़ा होगा प्रवेश द्वार, अब नहीं लगेगा जाम
Thu, 09 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के नए भवन निर्माण के लिए चल रहा काम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का तेजी से कायाकल्प हो रहा है। 36.85 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया को चौड़ा किया जा रहा है। जिससे यात्रियों और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। स्टेशन परिसर में वर्षों से बनी जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
पुनर्विकास योजना में मुख्य प्रवेश द्वार का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया का चौड़ीकरण और नई बाउंड्रीवॉल शामिल है। अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, मानक साइनेज और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार के लिए पुराने संघ भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। वहां नए ढांचे के लिए चार पिलर खड़े किए जा चुके हैं।
निर्माण एजेंसी के मैनेजर प्रभजोत सिंह ने बताया कि स्टेशन भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। फिनिशिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यात्रियों को सुविधाजनक प्रवेश, बेहतर प्रतीक्षालय और आधुनिक परिसर मिलेगा। वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने के लिए नई पार्किंग और ट्रैफिक मूवमेंट की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। इससे यात्रियों को अनावश्यक भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अगस्त से शिफ्ट होंगे रेलवे कार्यालय
स्टेशन अधीक्षक वी.के. गुप्ता ने बताया कि नए स्टेशन भवन में फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में है। निर्माण एजेंसी तय समय में परियोजना पूरी करने में जुटी है। यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो गया तो अगस्त से स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न रेलवे शाखाओं के कार्यालय नए भवन में स्थानांतरित हो जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को अधिकांश सेवाएं एक ही आधुनिक परिसर में उपलब्ध होंगी।
फैक्ट फाइल
योजना : अमृत भारत स्टेशन योजना
कुल लागत : 36.85 करोड़ रुपये
मुख्य कार्य : प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार
नई सुविधाएं : डिजिटल डिस्प्ले, आधुनिक साइनेज, बाउंड्रीवॉल, यात्री सुविधाएं
लक्ष्य : अगस्त से नए भवन में रेलवे कार्यालयों का संचालन